March 05, 2026

महेश भट्ट ने की अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की तारीफ, 90 के दशक की दुश्मनी अब दोस्ती में बदली

मुंबई: कहते हैं कि समय के साथ हालात और जज्बात दोनों बदल जाते हैं। ऐसा ही कुछ अनुपम खेर और फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ हुआ। 90 के दशक में एक-दूसरे के जानी दुश्मन अनुपम और महेश, आज दोस्ती के सारे फर्ज अदा कर रहे हैं। महेश भट्ट ने अभिनेता की हालिया ओटीटी रिलीज फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की जमकर तारीफ की है और अनुपम ने फिल्म की तारीफ को दिल से स्वीकार किया है। अनुपम खेर को 'सारांश' फिल्म से महेश भट्ट से ही फिल्मी दुनिया में कदम रखने का मौका दिया था, हालांकि इसी फिल्म में दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ था और उन्होंने निर्माता को धोखेबाज तक कह दिया था, लेकिन आज वहीं अनुपम खेर 'सारांश' से उन्हें फिल्मी दुनिया में कदम रखवाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि 'सारांश' जैसी फिल्म से सिनेमा की दुनिया में मेरा परिचय कराने के अलावा, भट्ट साहब ने हर काम में मेरा भरपूर समर्थन किया है।

महेश भट्ट के जरिए अपनी पहली निर्देशित फिल्म की तारीफ सुन अभिनेता फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने जज्बातों को जाहिर कर लिखा, "महेश भट्ट साहब, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! यह हमारे लिए बहुत मायने रखता है। तन्वी द ग्रेट के लिए आपकी सराहना ने मुझे व्यक्तिगत रूप से अपने मूल्यों पर कायम रहने और ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया है जिस पर मुझे पूरा विश्वास है।" पोस्ट से साफ है कि दोनों के बीच की दोस्ती बहुत गहरी हो चुकी है। इससे पहले भी अनुपम खेर और महेश भट्ट को साथ में एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, लेकिन एक समय ऐसा था जब अनुपम खेर ने महेश भट्ट पर सीधा हमला बोला था। वे अपने इंटरव्यू में भी महेश भट्ट पर निशाना साधते थे, लेकिन फिल्म सारांश में दोबारा काम मिलने के बाद उनके मन को तसल्ली मिली थी। नौबत ये तक आ गई थी कि अभिनेता अपना सारा सामान पैक कर मुंबई छोड़ अपने घर जाने के लिए तैयार थे, लेकिन फिल्म में वापसी के बाद उन्होंने अपना इरादा बदला था। T

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.