April 02, 2026

अमिताभ ने बताया कि ब्लॉग की शुरुआत सीखने की प्रक्रिया से हुई थी, धीरे-धीरे यह उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया।

मुंबई: हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पर काफी सक्रिय रहते हैं और इसके माध्यम से अपने मन के भाव फैंस तक पहुंचाते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने ब्लॉग के मतलब और उसके विकास के बारे में बात की। अमिताभ ने बताया कि ब्लॉग की शुरुआत सीखने की प्रक्रिया से हुई थी, धीरे-धीरे यह उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया। इसमें निरंतरता है, जो जीवन की अनिश्चितताओं के बीच भी बनी रहती है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, "हर उस चीज के लिए हमेशा एक सही समय और जगह होती है, जिसके करने, मानने और पूरा करने की जरूरत होती है।"

उन्होंने अपने ब्लॉग को सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक खास जगह बताया। अभिनेता ने कहा कि यह उन्हें दुनिया भर के लोगों से जोड़ती है। उन्होंने लिखा, "ब्लॉग हम सबको जोड़ता है। कभी-कभी यह हमें दूर ले जाता है, तो कभी हमेशा उपस्थित रहने की कोशिश करता है।" बच्चन ने आगे लिखा, "लेकिन यह हमेशा आने और अपनी हाजिरी लगाने की कोशिश करता है। तो जो चीज सीखने के तौर पर शुरू हुई थी, वह अब एक सीखी हुई चीज बन गई है।" अमिताभ बच्चन 80 से अधिक उम्र में भी काफी सक्रिय और संवेदनशील दिखते हैं। उनका ब्लॉग उनके व्यक्तित्व का आईना है, जहां वे बिना किसी फिल्टर के अपने विचार सभी के सामने रखते हैं।

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग उनके प्रशंसकों (जिन्हें वह एक्सटेंडड फैमिली कहते हैं) से जुड़ने का एक प्रमुख माध्यम है। अमिताभ बच्चन ने 2008 में टम्बलर ब्लॉग की शुरुआत की थी और 2025 में ब्लॉगिंग के 17 साल पूरे किए। वह अक्सर पोस्ट करते हैं। ब्लॉग में वह अपने जीवन, संघर्ष और हरिवंश राय बच्चन की कविताओं से प्रेरित होकर मानवीय अनुभवों के बारे में लिखते हैं। अभिनेता का मानना है कि ब्लॉग उन्हें सीधे अपने प्रशंसकों से जुड़ने का मौका देता है, बिना किसी दूसरे माध्यम के। यह उनके विचारों, भावनाओं और उनके जीवन के दर्शन को करीब से जानने का एक जरिया है। 

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.