April 04, 2026

प्रियंका सवैयां बनीं कप्तान, पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट टीम घोषित |

पश्चिमी सिंहभूम, 04 अप्रैल । झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 5 अप्रैल से शुरू होने वाली अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान प्रियंका सवैयां को सौंपी गई है, जबकि राहुल लकड़ा को कोच नियुक्त किया गया है।

घोषित टीम में प्रियंका सवैयां (कप्तान), रश्मि गुड़िया, चाँदमुनी पुरती, जया कुमारी, अनामिका कुमारी, पिंकी तिर्की, अंजलि दास, सीता सिंकु, यशोदा कुमारी, रोज कुल्लु, लक्ष्मी कुमारी, प्रगति यादव, बेबी महतो, मेघा कुमारी नायक एवं दिव्यांशी प्रिया शामिल हैं।

चयनित टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को देवघर के लिए रवाना होगी। टूर्नामेंट में गत वर्ष की उपविजेता पश्चिमी सिंहभूम टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला धनबाद, देवघर, हजारीबाग और सरायकेला-खरसावां से होगा। सभी मैच देवघर के केएन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

टी-20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम का पहला मैच 5 अप्रैल को हजारीबाग के खिलाफ होगा। इसके बाद 6 अप्रैल को सरायकेला-खरसावां, 8 अप्रैल को मेजबान देवघर और 9 अप्रैल को धनबाद के साथ अंतिम लीग मुकाबला खेला जाएगा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.