April 11, 2026

महाराष्ट्र के खाद्य मंत्री छगन का हेलीकॉप्टर हेलीपैड की बजाय कार पार्किंग में उतरा, जांच का आदेश |

मुंबई, 11 अप्रैल । महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री छगन भुजबल के हेलीकॉप्टर को पायलट ने पुणे में तय हेलीपैड की बजाय एक किलोमीटर दूर एक कार पार्किंग में उतार दिया। हालांकि हेलीकॉप्टर में सफर करने वाले मंत्री छगन भुजबल सहित अन्य सभी सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर तीव्र नाराजगी जताई है और मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अभी तक इस घटना की पूरी जानकारी उन्हें नहीं है। लेकिन इस घटना में सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी। मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि इस घटना में उनका हेलीकॉप्टर तय हेलीपैड की बजाय कार पार्किंग में लैंड किया गया। इस घटना में पायलट सहित हम सभी सुरक्षित हैं।

पुणे ग्रामीण पुलिस के अधिकारी ने बताया कि मंत्री छगन भुजबल शनिवार को पुणे में ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने हेलीकॉप्टर से आ रहे थे। मंत्री की सुरक्षा प्रोटोकाल की अनुसार एक हेलीपैड तैयार किया था और क्रू मेंबर को इसकी जानकारी भी दी गई थी,लेकिन

उन्होंने इसे नजऱअंदाज़ कर दिया और हेलीकॉप्टर कार पार्किंग में उतारा गया, जहां पहले से बहुत सी कारें पार्क की गई थीं। वे इस मामले की रिपोर्ट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को देंगे और पायलट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों के अनुसार, जब भी किसी खास इलाके में हेलीकॉप्टर को उतरना होता है, तो स्थानीय लोक निर्माण विभाग हेलीकॉप्टर के क्रू मेंबर्स को निर्देश देता है। लेकिन यहां तय नियमों का पालन नहीं किया गया है।

इस घटना के बाद नासिक के पुरंदर में हेलीकॉप्टर के उतरने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पार्किंग एरिया में कई कारें एक लाइन में खड़ी थीं। हेलीकॉप्टर ठीक उन गाडिय़ों के सामने उतरा। इस दौरान धूल का एक बड़ा बादल उठता हुआ दिखाई दिया। इस घटना से काफी दहशत फैल गई है, क्योंकि तीन महीने पहले ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। राकांपा एसपी के विधायक रोहित पवार ने इस घटना के बाद ट्वीट जारी कर मंत्री छगन भुजबल को संभालकर विमान और हेलीकॉप्टर का सफर करने की सलाह दी है। रोहित पवार ने विमान कंपनियों पर इस तरह की लापरवाही करने पर चिंता व्यक्त की है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.