April 15, 2026

किरोड़ीमल कॉलेज ने जीता बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नई दिल्ली, 15 अप्रैल । किरोड़ीमल कॉलेज ने मंगलवार रात दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में आयोजित 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया है।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो एक्स्ट्रा टाइम तक पहुंचा। अंततः किरोड़ीमल कॉलेज ने मेज़बान खालसा कॉलेज को 79-78 के बेहद करीबी अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

किरोड़ीमल कॉलेज के देव कपूर को फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए खालसा कॉलेज के हार्दिक शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में साउथ कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ दिल्ली बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कालिया, पीएसपीबी के सलाहकार ललित वत्स, डीबीए के महासचिव अशोक रंगीन और डीयूएससी के सहायक निदेशक डॉ. सुशील कुमार भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुरमोहिंदर सिंह और डीपीई डॉ. इंदरप्रीत कौर की भी उपस्थिति रही।

टूर्नामेंट का आयोजन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड और अयूथ वेदा के सहयोग से किया गया था, जबकि इसका सीधा प्रसारण ‘इंडियन लाइव स्पोर्ट्स हब’ पर किया गया।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.