April 18, 2026

महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 18 अप्रैल । लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल 2026 के गिरने के बाद शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता राहुल गांधी के खिलाफ के प्रदर्शन के बाद उनके आवास की ओर मार्च किया। उन्होंने बैनर और पोस्टर के माध्यम से विरोध किया जिस पर लिखा था कि "कांग्रेस की पहचान, नारी शक्ति का अपमान" नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाया। पुलिस ने भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज समेत कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल करें।

इस प्रदर्शन में मथुरा सांसद हेमा मालिनी, दिल्ली से निर्वाचित सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, जयपुर की सांसद मंजू शर्मा, बिहार के सांसद वत्सलय गुप्ता के अलावा विधायक हरीश खुराना, रक्षा खड़से और महिला मोर्चा की अध्यक्ष रिचा पांडे के साथ हजारो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।

इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कांग्रेस ने बिल पास नहीं होने दिया। इसलिए आज देश भर की महिलाएं एक साथ विरोध प्रदर्शन कर रही है। कल सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने बिल पास नहीं होने दिया। सभी महिलाएं परेशान है और विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि इंडी अलायंस के लोगों ने एक बार फिर साजिश रची और महिला आरक्षण बिल को हरा दिया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में पारित किया गया था। लेकिन इसे व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए एक संशोधन आवश्यक था। जब कल संशोधन पेश किया गया, तो इंडी अलायंस ने इसके खिलाफ मतदान किया और बिल गिर गया। महिला आरक्षण बिल को लागू करना सरकार की प्राथमिकता थी। महिलाएं देख सकती हैं कि एक बार फिर इंडी अलायंस ने उन्हें धोखा दिया और बिल को हरा दिया।

रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विपक्षी दलों को ऐसा लगा कि अगर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लोकसभा और विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने दे दिया और वे सफल हो गए, तो प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस बिल को पास नहीं होने दिया। जिसे महिलाओं में इसको लेकर बहुत क्रोध है।

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने कहा कि कल महिलाओं के साथ जिस प्रकार से धोखा हुआ है, उसके समर्थन में आज यहां सभी महिलाएं प्रदर्शन कर रही है। जिस प्रकार से विपक्षी दलों ने महिलाओं का हक छीना है। एक बिल जो एक अच्छी नीयत से प्रधानमंत्री ने पेश किया था और विपक्षी दलों ने वो हक छीना है, उसके विरोध में सभी महिलाएं यहां आई है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.