April 20, 2026

'पति पत्नी और वो दो' का टीजर रिलीज, 15 मई को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा 'पति पत्नी और वो दो' का टीज़र रिलीज कर दिया गया है। टीज़र में हंसी, कन्फ्यूजन और रिश्तों के मजेदार उलझाव की झलक देखने को मिलती है। फिल्म क्लासिक 'पति पत्नी और वो' की कहानी को नए अंदाज़ में पेश करती है, जिसमें इस बार कहानी को और ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए नया ट्विस्ट जोड़ा गया है।

टीज़र में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक साथ तीन महिलाओं के बीच फंसते दिखाई देते हैं। इन किरदारों में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। बढ़ती गलतफहमियों के बीच विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में एंट्री लेकर कहानी में और हास्य जोड़ते हैं।

फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है, जबकि निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को पारिवारिक मनोरंजन के साथ भरपूर कॉमेडी का डोज देगी। 'पति पत्नी और वो दो' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.