April 22, 2026

हरियाणा के सिरसा में पीआईए’ के लाेगाे वाले संदिग्ध विमान के आकार गुब्बारा ।

सिरसा, 22 अप्रैल । हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में बुधवार को ‘पीआईए’ (Pakistan International Airlines) के लाेगाे वाले एक संदिग्ध विमान के आकार के एक गुब्बारा मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गुब्बारा गांव खेड़ी की ढाणी के खेतों में मिला। किसान जयबीर शर्मा ने बताया कि सुबह वह खेतों की तरफ गया तो उसे एक गुब्बारा दिखा जिस पर पीआईए लिखा हुआ था। गांव खेड़ी के अन्य लोगों को यह खबर मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे की जांच की और उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने की घटना चोपटा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हवा के साथ उडक़र गुब्बारा सिरसा आया है, क्योंकि इससे पहले भी डबवाली, रानियां व ऐलनाबाद क्षेत्र में इस तरह के गुब्बारे मिल चुके हैं। सिरसा जिला पंजाब व राजस्थान के सीमा से सटा हुआ है और हवा के रूख के साथ पाकिस्तानी गुब्बारे यहां तक पहुंच जाते हैं। बीती 15 अप्रैल को भी जिले के गांव चामल में पाकिस्तान लिखा एक गुब्बारा मिला था। इससे पहले दो माह पूर्व ऐलनाबाद के गांव धौलपालियां व रानियां कस्बे के गांव मतुवाला के खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला था। गुब्बारा पर पाक लिखा हुआ था और दूसरी तरफ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चोपटा थाना प्रभारी ने बताया कि गांव खेड़ी क्षेत्र से पीआईए लिखा एक गुब्बारा बरामद किया गया है, मामले की जांच की जा रही है और डरने जैसी कोई बात नहीं है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.