आवासीय खेल अकादमी रायपुर में खिलाड़ियों के भर्ती के लिए चयन ट्रायल 28 अप्रैल से |
बलौदाबाजार, 24 अप्रैल। रायपुर में संचालित विभागीय आवासीय खेल अकादमी तीरंदाजी, फुटबॉल एवं वेटलिफ्टिंग चयन ट्रायल का आयोजन 28 अप्रैल से शुरू रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 एवं 29 अप्रैल को तीरंदाजी, फुटबॉल एवं वेटलिफ्टिंग का चयन ट्रायल होग़ा।इसीतरह हॉकी एवं एथलेटिक्स का चयन ट्रायल 30 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक प्रातः 7बजे से खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार किया जाएगा । इस चयन ट्रायल में राज्य के बालक बालिका खिलाड़ी एवं अन्य राज्य के 13-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी सम्मिलित हो सकते है।
प्रथम दिवस खिलाड़ियों का पंजीयन, दस्तावेज परीक्षण, चिकित्सकीय परीक्षण एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, रायपुर में तथा द्वितीय दिवस खेल कौशल परीक्षण तीरंदाजी खेल हेतु तीरंदाजी एरिना बालिका खेल छात्रावास के सामने मैदान, रायपुर में हॉकी खेल हेतु सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच-02 बालक खेल छात्रावस के सामने रायपुर में तथा फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं वेटलिफ्टिंग खेल हेतु स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम रायपुर में किया जाएगा।चयन ट्रायल में सम्मिलित होने हेतु खिलाड़ी खेल एवं युवा कल्याण के जिला कार्यालयों से संपर्क कर सकते है।. साथ ही खिलाडी सीधे आयोजन तिथि के प्रथम दिवस स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में प्रातः 7बजे से पंजीयन करा कर सम्मिलित हो सकते है।