April 29, 2026

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मां विंध्यवासिनी धाम में किया दर्शन-पूजन

मीरजापुर ( उत्तर प्रदेश), 29 अप्रैल। विंध्याचल स्थित प्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी मंदिर में बुधवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे और विधि-विधान से मां का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां के चरणों में माथा टेककर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।

विंध्यवासिनी धाम के प्रधान अर्चक अगस्त्य कुमार द्विवेदी ने उन्हें विधिवत दर्शन-पूजन कराया। कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी मौजूद रहे। सुबह उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी पहले से ही मुस्तैद रहे, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही भी सुचारू रूप से चलती रही।

विंध्यवासिनी देवी के मंदिर पहुंचने पर भाजपा नेता नवीन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दर्शन-पूजन के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.