April 30, 2026

प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण के बाद सोवा रिग्पा हॉस्पिटल में अभी तक दो सौ मरीजों का उपचार |

वाराणसी, 30 अप्रैल। बीते रोज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद वाराणसी के सारनाथ स्थित सोवा रिग्पा हॉस्पिटल में धीरे-धीरे मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया है। हॉस्पिटल में अस्थमा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आंखो में जलन, गठिया, कफ, कब्ज, अनिद्रा, त्वचा रोग जैसी समस्याओं के दो सौ के करीब मरीजों ने अभी तक अपना उपचार कराया हैं।

मरीजों की जांच और उपचार के लिए चिकित्सकों की दो टीमें निरंतर हॉस्पिटल में लगी हुई है। डॉ सुशील ने कहा कि सारनाथ के तिब्बती शिक्षा संस्थान के परिसर में सोवा रिग्पा हॉस्पिटल बनाया गया है। इस हॉस्पिटल में जटिल से जटिल बीमारियों का उपचार सोवा रिग्पा चिकित्सा पद्धति से किया जा रहा है। जो मरीज सामान्य औषधि उपचार से ठीक हो जा रहे हैं, उन्हें औषधि दी जा रही है। नहीं तो जांच कर उपचार दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में फिजियोथैरेपी की भी व्यवस्था है।जिस मरीज को आवश्यकता महसूस हो रही है, उसे फिजियोथैरेपी भी दी जा रही है। हॉस्पिटल में कार्यरत चिकित्सा अपनी पूरी सेवा भाव से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। आगे भी करते रहेंगे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.