May 04, 2026

नगालैंड के कोरिडांग विधानसभा उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विजयी

कोहिमा, 04 अप्रैल। नगालैंड के कोरिडांग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत हासिल की है। भाजपा ने अपने निकटत्म प्रतिद्वंदी को 3123 मतों से पराजित किया है।

वहीं, राज्य की सत्ताधारी दल नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने इस चुनाव में अपना उम्मीदवार चुनाव में नहीं उतारा था। चुनाव आयोग के अनुसार, साेमवार काे घोषित चुनाव परिणाम के तहत भाजपा उम्मीदवार दाओचिएर आई इमचेन ने 7317 मतों के साथ जीत हासिल की है। उन्होंने निकटत्म निर्दलीय उम्मीदवार ताेशीकाबा को 4194 मत मिले थे।

वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार को मात्र 144 मत ही मिले हैं। मतगणना साेमवार सुबह 8 बजे आरंभ हुई। उल्लेखनीय है कि, राज्य की सत्ताधारी पार्टी एनडीपीपी ने अपना उम्मीदवार चुनाव में नहीं उतारा था। एनडीपीपी भाजपा के साथ गठबंधन में राज्य में सरकार चला रही है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.