May 07, 2026

नेपाल की संसद में अब जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए डिजिटल प्रणाली लागू की जा रही है।

काठमांडू, 07 मई । नेपाल की संसद में अब जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए डिजिटल प्रणाली लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत सांसदों की उपस्थिति पारंपरिक हस्ताक्षर प्रणाली के बजाय डिजिटल माध्यम से दर्ज होगी। इसके लिए सांसदों के बॉयोमेट्रिक विवरण एकत्र किए जा रहे हैं। संसद सचिवालय ने सभी सांसदों को बॉयोमेट्रिक प्रक्रिया में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए सूचित किया है। इस प्रक्रिया के दौरान सांसदों के फिंगरप्रिंट, डिजिटल पहचान संबंधी जानकारी तथा अन्य आवश्यक विवरण लिया जा रहे है, ताकि संसद में उनकी उपस्थिति स्वतः इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जा सके।

सचिवालय के अनुसार, बॉयोमेट्रिक विवरण संकलन के साथ-साथ सांसदों की औपचारिक तस्वीर भी खींची जाएगी। इन तस्वीरों का उपयोग संसद के आधिकारिक अभिलेख, परिचयपत्र तथा डिजिटल प्रोफाइल में किया जाएगा। सांसदों से औपचारिक पोशाक पहनकर तथा संघीय संसद का लोगो लगाकर उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है।

सचिवालय के प्रवक्ता एकराम गिरी के अनुसार, विद्युतीय हाजिरी प्रणाली लागू होने से संसद बैठकों में सांसदों की वास्तविक उपस्थिति का सटीक रिकॉर्ड रखा जा सकेगा। साथ ही अनुपस्थित रहने वाले सांसदों की जानकारी भी तुरंत उपलब्ध होगी। इससे संसद की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की अपेक्षा की जा रही है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.