मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार से मिल मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी
पटना, 08 मई । बिहार मेंराज्य मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों का बंटवारा किये जाने के बाद शुक्रवार काे मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी शुक्रवार काे नीतीश कुमार के आवास 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। यहां दाेनाें की मुलाकात हुई और लगभग आधे घंटे तक दाेनाें एक दूसरे के साथ बैठे। माना जा रहा है कि विभागों से जुड़े बंटवारे और अन्य सियासी मुद्दों को लेकर नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने अहम बात हुई। दोनों के बीच करीब 30 मिनट की मुलाकात हुई।
मंत्रिमंडल विस्तार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत को भी मंत्री बनाया गया है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा दिया गया है। इसके अतिरिक्त जदयू कोटे के कई अन्य मंत्रियों को प्रमुख विभाग दिया गया है। इन सब मुद्दों को लेकर नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी में अह्म चर्चा होने की खबर है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद कुछ दिनाें के अंतराल में हमेशा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलते रहे है। पिछले दिनाें दिल्ली से मंत्रिमंडल की सूची लेकर पटना लाैटने पर उन्हाेंने वहां से आते ही नीतीश कुमार से मुलाकात की थी उनके साथ ललन सिंह भी उस वक्त माैजूद थे। ऐसा माना जा रहा है कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार काे पूरी तरह बैलेस कर सम्राट चाैधरी चल रहे है।