May 12, 2026

वाराणसी में कर्णघंटा मोहल्ले को मिलेगा स्वच्छ जल, बिछाई जा रही पाइपलाइन

वाराणसी, 12 मई । वाराणसी में कटरा कर्णघंटा मोहल्ला लंबे समय से दूषित पानी की समस्या से जूझ रहा था। दक्षिणी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले कर्णघंटा मोहल्ले के लोगों ने विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी से समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया। विधायक डॉ नीलकंठ की पहल पर वाराणसी नगर निगम ने आदिविशेश्वर वार्ड के अंतर्गत कर्णघंटा मोहल्ले में डीआई पेयजल पाइप डालने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों ने विधायक और स्थानीय पार्षद दोनों को धन्यवाद दिया है।

कर्णघंटा मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाने के कार्य को देखने पहुंचें पार्षद इंद्रेश कुमार ने कहा कि

महापौर अशोक तिवारी व वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के सहयोग से उनके वार्ड 69 आदिविशेश्वर के कटरा कर्णघंटा में पेयजल पाइप डालने का कार्य शुरू हुआ है और बहुत जल्द पूरा होगा। क्षेत्र के लोगों को दूषित पेयजल से निजात मिलेगी और स्वच्छ जलापूर्ति सम्भव होगी। वार्ड में अभियान चलाकर जर्जर पेयजल पाइप लाइन को बदलने का कार्य करवाया जा रहा है। साथ हीं पाइप लाइन डालते समय यह सावधानी बरती जा रही है कि जहाँ सीवर चेम्बर आ रहा है, वहां लाइन को चेम्बर के बाहर से बाईपास कर दिया जाय। जिससे लोगों को साफ जल मिल सके।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पार्षद के कार्य व्यवहार से क्षेत्र की समस्या हल होती है। जहां उनसे समस्या का समाधान होना कठिन होता है, वहां विद्यायक डॉ नीलकंठ तिवारी समाधान कराते हैं। बाबा विश्वनाथ की कृपा से क्षेत्र में दूषित पेयजल की समस्या भी अब समाप्त होगी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.