मुख्यमंत्री ने एनडीएमसी के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को सौंपे नियुक्त पत्र
नई दिल्ली, 15 मई । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली नगर पालिक परिषद (एनडीएमसी) के दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों एवं आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह पहल उनके परिवारों को आत्मनिर्भर बनने, सम्मानपूर्वक जीवन जीने और भविष्य को नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने का सशक्त संबल प्रदान करेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने इस दौरान उदारीकृत चिकित्सा स्वास्थ्य योजना (एलएमएचएस) के तहत विभिन्न श्रेणियों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मेडिकल हेल्थ कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे वे और उनके परिवार सूचीबद्ध अस्पतालों और निदान केंद्रों में बिना शुल्क के उपचार प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने एनडीएमसी परिवार का हिस्सा बने सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर दिल्ली के लोकनिर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, सांसद बासुंरी स्वराज, एनडीएमसी के अध्यक्ष केशव चंद्रा, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, सदस्य सरिता तोमर, अनिल वाल्मीकि, दिनेश प्रताप सिंह सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।