May 16, 2026

एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया।

आईपीएल क्रिकेट में मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने कल रात एकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिशेल मार्श की शानदार 90 रनों की पारी (सिर्फ 38 गेंदों में) की बदौलत 16.4 ओवरों में जीत हासिल कर ली। मार्श को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।

युवा सनसनी कार्तिक शर्मा ने सर्वोच्च 71 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आकाश महाराज सिंह ने 3 विकेट लिए। इस जीत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे नीचे है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स छठे स्थान पर है और शीर्ष चार में जगह बनाने की कोशिश कर रही है। आज के मैच में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला गुजरात टाइटन्स से प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

 

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.