May 18, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी छह देशों की पांच दिवसीय विदेश यात्रा के चौथे दिन नार्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे।

ओस्लो, 19 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी छह देशों की पांच दिवसीय विदेश यात्रा के चौथे दिन सोमवार को नार्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचे। ओस्लो पहुंचने पर नार्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। चार दशक से अधिक समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नार्वे यात्रा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 मई को ओस्लो में आयोजित होने वाले तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वह नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि वह ओस्लो पहुंच गए हैं और हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि चार दशक से अधिक समय बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली नार्वे यात्रा है और उन्हें विश्वास है कि इससे भारत-नार्वे मैत्री संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह नार्वे के राजा हेराल्ड पंचम और महारानी सोन्या से भेंट करेंगे तथा प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। 19 मई को ओस्लो में होने वाला तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन नॉर्डिक देशों के अपने समकक्ष नेताओं से मिलने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.