May 20, 2026

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद ने नेता प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सरकार की कार्यशैली की तीखी आलाेचना की

काठमांडू, 20 मई  नेपाल की सत्तारूढ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के एक सांसद ने अपनी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की सरकार की कार्यशैली की आज तीखी आलाेचना की और पुरानी परिपाटी छाेडने के नाम पर मान्य परंपराओं काे तोड़े जाने पर गहरा असंतोष जताया।

नेपाली संसद की प्रतिनिधि सभा में बुधवार को बजट की प्राथमिकताओं पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले की सदन से अनुपस्थिति पर सांसद अमरेश सिंह ने राेष व्यक्त किया और कहा, “पुरानी परिपाटी छाेडने के नाम पर सारी मान्य परंपराएं तोड़ी जा रही हैं। बजट की प्राथमिकताओं पर चर्चा के दौरान हमेशा वित्त मंत्री मौजूद रहने की व्यवस्था रही है। बजट विदेश मंत्री नहीं बनाते। पिछले 20 वर्षों में पहली बार वित्त मंत्री के बिना चर्चा होते देख रहा हूं। अगर नए पन के नाम पर सब कुछ तोड़ना है, तो सिंहदरबार, प्रधानमंत्री और मंत्री पद भी तोड़ दीजिए।”

उन्होंने मधेश के वोट से बनी सरकार पर मधेशी समुदाय को प्राथमिकता न देने का आरोप लगाते हुए असंतोष व्यक्त किया। सांसद सिंह ने कहा, “मैं मधेश के लिए एक विशेष पैकेज की उम्मीद कर रहा था।"

उन्होंने कहा "इस सरकार पर मधेश का भी अधिकार है। प्रत्यक्ष और समानुपातिक दोनों चुनावों में सबसे अधिक वोट मधेश ने ही दिया है। मधेश विस्फोट की स्थिति में है। विस्फोट होने से पहले उसका समाधान कीजिए। न सत्ता में उसका चेहरा दिखता है, न नियुक्तियों में। इस तरह देश नहीं चल सकता।”

उन्होंने कहा कि सरकार मधेश को समेटने में विफल रही है और इस पर उन्होंने तीखा असंतोष व्यक्त किया।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.