May 28, 2026

बकरीद के मौके पर क्या बैंक से लेकर सोना-चांदी, शेयर बाजार खुलेगा? दूर कर लें अपना हर कंफ्यूजन

आज यानी 28 मई 2026 को देश के अधिकतर हिस्सों में बकरीद मनाई जा रही है. ऐसे में आम नागरिक से लेकर निवेशकों के मन में कई सवाल होते हैं. सवाल बैंक को लेकर कि क्या आज देशभर में बैंक खुलेंगे या फिर बंद रहेंगे. दूसरा सवाल शेयर मार्केट को लेकर कि क्या आज सेंसेक्स और निफ्टी में शेयर की खरीद फरोख्त होगी या नहीं. तीसरा सवाल सोने-चांदी को लेकर कि क्या आज एमसीएक्स पर ट्रेडिंग कर पाएंगे या नहीं. इस खबर में हम आपके हर कंफ्यूजन को दूर करते हैं. 

शेयर मार्केट पूरी तरह बंद रहेगा

पहले बात बाजार की करते हैं. बकरीद के मौके पर शेयर मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में इक्विटी से लेकर डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज सेगमेंट में किसी भी तरह का कोई कारोबार नहीं होगा. हालांकि शुक्रवार को बाजार अपने फिक्स समय से खुलेगा और निवेशक शेयर में ट्रेडिंग कर पाएंगे. फिर इसके बाद शनिवार और रविवार का वीकली ऑफ आ जाएगा.

बैंकों की स्थिति थोड़ा अलग

बकरीद के मौके पर जहां शेयर मार्केट पूरी तरह से बंद होता है, वहीं बैंक की स्थिति थोड़ा अलग है. देशभर में बैंक एक साथ बंद नहीं होते. बकरीद कब मनाई जाएगी, ये चांद दिखने पर निर्भर करता है. केंद्र सरकार ने पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई को फिक्स की थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 28 मई कर दिया था. इसलिए देशभर के ज्यादातर हिस्सों में आज बैंक बंद रहेंगे.

कहां खुलेंगे बैंक और कहां रहेंगे बंद?

बकरीद मनाने की तारीख चांद दिखने और राज्य सरकारों की सूचनाओं पर निर्भर करता है. दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता के साथ केंद्र शासित प्रदेशों में बैंकों के साथ सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. हालांकि जम्मू-कश्मीर में छुट्टी 27 मई को कर दी गई थी, तो आज वहां बैंक खुलते हुए दिख सकते हैं. 

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.