May 30, 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने सदैव राष्ट्रहित, सामाजिक चेतना और जनभावनाओं को सशक्त मंच प्रदान किया है।

नई दिल्ली, 29 मई । पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने सदैव राष्ट्रहित, सामाजिक चेतना और जनभावनाओं को सशक्त मंच प्रदान किया है। यह विचार गोयल ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पत्रकार सम्मान समारोह में व्यक्त किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति ने किया। इस मौके पर अतिथि के रूप में इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मास कम्युनिकेशन के पूर्व महानिदेशक डॉ. केजी सुरेश मौजूद रहे।

विजय गोयल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने, जनसरोकारों की आवाज उठाने और समाज को जागरूक करने में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हिंदी पत्रकारिता ने सदैव राष्ट्रहित, सामाजिक चेतना और जनभावनाओं को सशक्त मंच प्रदान किया है। पत्रकार साथियों को सम्मानित कर प्रसन्नता हुई। उन्होंने सभी पत्रकार को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

विजय गोयल ने कहा कि आज बड़े-बड़े अखबार लोगों की बुनियादी समस्याओं को छोड़कर कौन आया कौन गया की खबरें ज्यादा छाप रहे हैं, जबकि छोटे अखबार आज भी लोगों की बुनियादी जरूरत को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस दौरान मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्याण समिति ने गोयल के सामने दिल्ली में पत्रकारों की पेंशन का मुद्दा भी उठाया गया, उस पर गोयल ने समर्थन देते हुए कहा कि वह पत्रकारों के साथ हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपको इस मुद्दे को बार-बार सरकार के सामने उठाना पड़ेगा, जहां भी जरूरत पड़ेगी हम आपका साथ देंगे।

विजय गोयल ने आज राजेश शर्मा (समाचार संपादक) मेट्रो मीडिया, देवेंद्र सिंह तोमर, आलोक गौड़ (साहस समाचार), प्रतिभा शुक्ला (जनसत्ता) नवीन गौतम (नवभारत), धीरेंद्र यादव (हिंदुस्थान समाचार एजेंसी) संजय गोयल, केडी पाठक वीर अर्जुन, संदीप शर्मा, विनय यादव सहित अनेक पत्रकारों सम्मानित किया गया।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.