June 02, 2026

अंक सत्यापन, उत्तर पुस्तिका पुनर्मूल्यांकन के लिए सीबीएसई का ऑनलाइन पोर्टल लाइव

नई दिल्ली, 02 जून । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का अंकों के सत्यापन तथा उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए मंगलवार को ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय हो गया। सीबीएसई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल अब सक्रिय हो गया है। इसकी आधिकारिक अधिसूचना सीबीएसई की मुख्य वेबसाइट पर जारी की गई है।

इससे पहले, 26 मई को लाइव होने वाले इस ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण अवधि बढ़ाकर 1 जून कर दी गई थी लेकिन अन्य कारणों की वजह से इस दिन भी शुरू नहीं हो सका सका। आज वह लाइव हो गया है। सीबीएसई ने विद्यार्थीयों के लिए आधिकारिक पोर्टल लिंक: postresult.cbseit.in/pvr/ साझा किया है। इस पर विद्यार्थी अपने अंकों के सत्यापन और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए निर्देशों के वीडियो को देखकर आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सीबीएसई अपनी बोर्ड परीक्षा के अंकों से असंतुष्ट छात्रों को अपनी कॉपियों की दोबारा जांच कराने का अवसर दे रही है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में होगी। पहले चरण में अंकों का सत्यापन, दूसरे चरण में मूल्यांकन शीट की फोटोकॉपी और तीसरे चरण में पुनर्मूल्यांकन होगा।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.