June 06, 2026

झारखंड दौरे पर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से राजग नेताओं ने की मुलाकात, दीं शुभकामनाएं

रांची, 06 जून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सहयोगी दलों के नेताओं ने शनिवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान सहयोगी दलों के नेताओं ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं और झारखंड में राजग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और गठबंधन की भावी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा हुई।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वालों में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और विधायक सरयू राय, निर्मल महतो, बीरेंद्र प्रधान और जनार्दन पासवान शामिल थे।

नेताओं ने नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और राजग की मजबूती को लेकर विश्वास व्यक्त किया। वहीं, भाजपा अध्यक्ष ने भी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत की और गठबंधन की एकजुटता को विकास तथा जनहित के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला झारखंड दौरा है। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे संगठनात्मक बैठकों, जनप्रतिनिधियों से संवाद और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। राजनीतिक दृष्टि से इस दौरे को भाजपा और राजग दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.