June 09, 2026

असम में आज ब्लू वैली क्लस्टर परियोजना की होगी शुरुआत

गुवाहाटी, 09 जून । असम पहुंचे यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ आज (मंगलवार) मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की बैठक होने जा रही है। इस दौरान असम में ब्लू वैली क्लस्टर परियोजना की शुरूआत होगी।

सोमवार को यूरोपीय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल असम पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मोरीगांव जिला के जागीरोड स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर परियोजना का दौरा किया था। दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई थी।

मोरीगांव से लौटने के बाद यूरोपिय संघ के प्रतिनिधि गुवाहाटी पहुंचे। शाम को राज्य सरकार की ओर से एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आयोजित आधिकारिक रात्रिभोज में असम की सांस्कृतिक जीवंतता पूरी तरह से दिखाई दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में एक नई सुबह होगी, जब हम यहां असम में 'ब्लू वैली क्लस्टर' परियोजना की शुरुआत करेंगे।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.