June 09, 2026

परिवहन मंत्री ने की डीटीसी बस संचालन की समीक्षा, सेवा मानकों के पालन के निर्देश

नई दिल्ली, 09 जून । दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें राजधानी दिल्ली में बसों के संचालन और यात्री सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने बसों के निर्धारित स्टॉप पर अनिवार्य रूप से रुकने और यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम तरीके से बसों में चढ़ने-उतरने की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजन यात्रियों का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने ड्राइवरों और कंडक्टरों का यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

परिवहन मंत्री ने डीटीसी के सभी अधिकारियों को बस शेड्यूल, रूट ऑपरेशन और सर्विस के समय के बारे में डिटेल्ड रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन रिपोर्टों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करने के साथ बारीकी से नजर रखेंगे। साथ ही नियमों के अनुपालन की जांच और जमीनी स्तर पर सर्विस क्वालिटी की जांच करने के लिए औचक फील्ड इंस्पेक्शन भी करेंगे। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह रोजाना बसों के परिचालन से पहले सभी बसों की समुचित साफ-सफाई, रखरखाव और सैनिटाइज़ेशन सुनिश्चित करें।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.