June 09, 2026

आईएएस सज्जन सिंह यादव डीजेबी के सीईओ नियुक्त

नई दिल्ली, 09 जून । आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। मंगलवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

सेवा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सज्जन सिंह यादव पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशल राज शर्मा का स्थान लेंगे, जो 2006 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं और जिन्हें इस वर्ष अप्रैल में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के सचिव के पद पर तैनात किया गया था। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) और चेयरपर्सन (दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।

सज्जन सिंह यादव अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1995 बैच के अधिकारी है। वर्तमान में वे 1 अप्रैल से व्यय विभाग नई दिल्ली में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, वित्त आयुक्त, आयुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सचिव, निदेशक, उप सचिव और निजी सचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने ह्यूबर्ट हम्फ्री स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी से लोक नीति में एमपीए, दिल्ली विश्वविद्यालय से वित्त में एमबीए और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमपीए की उपाधि प्राप्त की है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.