June 11, 2026

यशबर्धन सिंह चौहान को टीम का कप्तान , जबकि लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

नई दिल्ली, 11 जून। भारतीय जूनियर क्रिकेट समिति ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम की गुरुवार को घोषणा कर दी। इस दौरे में भारतीय टीम तीन एकदिवसीय और दो बहु-दिवसीय मुकाबले खेलेगी।

यशबर्धन सिंह चौहान को दोनों प्रारूपों के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। दौरे के सभी एकदिवसीय मुकाबले हम्बनटोटा में खेले जाएंगे, जबकि बहु-दिवसीय मैच गॉल और कोलंबो में आयोजित होंगे।

यह दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने और भविष्य की भारतीय टीम के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

भारतीय अंडर-19 पुरुष वनडे टीम

सागर वीरक, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वी.के., अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी., काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, ईशान सूद।

भारत अंडर-19 पुरुष बहु-दिवसीय टीम

सागर वीरक, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्ण (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे., बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट।

भारत अंडर-19 पुरुष श्रीलंका दौरा – कार्यक्रम

4 जुलाई 2026 – पहला वनडे, हम्बनटोटा

6 जुलाई 2026 – दूसरा वनडे, हम्बनटोटा

9 जुलाई 2026 – तीसरा वनडे, हम्बनटोटा

13–16 जुलाई 2026 – पहला बहु-दिवसीय मैच, गॉल

20–23 जुलाई 2026 – दूसरा बहु-दिवसीय मैच, कोलंबो

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.