June 13, 2026

नगरपालिका भर्ती घोटाले में टीएमसी विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली, 13 जून । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़े सात परिसरों पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के बदले रिश्वत लेने के आरोपों की जांच की जा रही है।

ईडी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि मदन मित्रा ने विभिन्न नगरपालिकाओं, विशेष रूप से कमरहाटी नगरपालिका में अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कराने के बदले बिचौलियों के माध्यम से नकद और सोने के रूप में रिश्वत प्राप्त की थी। जांच एजेंसी ने कहा कि मदन मित्रा का संबंध ऐसी 125 से अधिक कथित अवैध नियुक्तियों से जुड़ा पाया गया है। इन नियुक्तियों में पात्रता मानकों की अनदेखी कर उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के आरोप हैं।

ईडी ने बताया कि मामले में धन शोधन और कथित भर्ती अनियमितताओं के विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है। छापेमारी के दौरान प्राप्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.