June 18, 2026

पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास

कोलकाता, 18 जून। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूरे पश्चिम बंगाल में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। कोलकाता सहित पूरे राज्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सहित विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास किये जा रहे हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ है। 21 जून का इंतजार किए बिना ही राज्य के विभिन्न जिलों में योगाभ्यास का दौर शुरू हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि, वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्रसंघ महासभा द्वारा 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद से प्रत्येक वर्ष देश के अलग-अलग हिस्सों में इस दिवस का आयोजन किया जाता रहा है।

पिछले वर्ष यह आयोजन विशाखापट्टनम में हुआ था जबकि 2024 में श्रीनगर की डल झील के किनारे और 2023 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय मैं योग दिवस मनाया गया था। वर्ष 2026 में कोलकाता को मुख्य समारोह की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.