June 18, 2026

खड़कघाट मुक्तिधाम में लगेगी भगवान शिव की प्रतिमा, लिखे जाएंगे गीता के श्लोक

जगदलपुर, 18 जून। नगर पलिक निगम क्षेत्र अंर्तगत प्रवीर वार्ड में स्थित खड़कघाट मुक्तिधाम के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण के संबंध में महापौर संजय पांडे ने नगर के विभिन्न समाजों से सुझाव आमंत्रित किए थे। जिस पर आज गुरुवार को विभिन्न समाजों के प्रबुद्धगणों ने महापौर संजय पांडे के साथ मुक्तिधाम परिसर का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान महापौर और समाज प्रमुखों ने मुक्तिधाम में आध्यात्मिक वातावरण विकसित के करने भगवान शिव की विशाल प्रतिमा तथा दीवारों में भगवत गीता के श्लोक लिखवाने पर सहमति बनी।

अवलोकन के दौरान मुक्तिधाम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों पर समाज प्रमुखों से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर समाज प्रमुखों ने परिसर में पार्किंग व्यवस्था,स्वच्छता, शौचालय,स्नानागार, पेयजल,प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा, मार्गों के उन्नयन तथा हरित वातावरण विकसित करने जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने पर चर्चा हुई। लॉकर रूम को सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया।

महापौर संजय पांडे ने मुक्तिधाम उन्नयन को लेकर समाज प्रमुखों को अपने योजनाएं और विजन को साझा किया ,जिसमें मुक्तिधाम में असमाजिक तत्वों और जानवरों के प्रवेश को रोकने एक आधुनिक और सुंदर बाउंड्री वाल का निर्माण तथा पार्क को और अधिक सुंदर बनाने के विषय में जानकारी दी। जिस पर समाज प्रमुखों ने भी प्रशंसा जाहिर करते हुए सहमति दी।

महापौर ने कहा कि बारिश की वजह से मुक्तिधाम के घाट को जो नुकसान हुआ है , उसकी भी मजबूत मरम्मत की जायेगी । उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि लोगों के पास इस अतिरिक्त कुछ सुझाव हैं ,तो वह उनसे मिलकर अथवा फोन के माध्यम से सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर का विकास सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें सभी की सहभागिता का स्वागत है।

इस दौरान अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही ,सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, राणा घोष , योगेन्द्र पाण्डे, संग्राम सिंह राणा,संजय विश्वकर्मा, निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज,प्रवीर वार्ड के पार्षद शेख जाहिद हुसैन के साथ जगदलपुर के विभिन्न समाज एवं संघ के प्रमुख पं.रोमित तिवारी जेबी सिंह,अनूप जैन, नवीन बोथरा,बीके सिंह सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.