नेपाल में क्रिप्टोकरेंसी के अवैध कारोबार के आरोप में चीन के सात नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू, 19 जून । नेपाल के रूपन्देही जिला पुलिस कार्यालय ने क्रिप्टोकरेंसी के अवैध कारोबार में संलिप्त होने के आरोप में चीन के सात नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुलिस ने विभिन्न ऐप्स और वेबसाइटों के माध्यम से गैरकानूनी रूप से डिजिटल मुद्रा का कारोबार होने की विशेष सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित बुटवल में एक मकान किराए पर पर रह रहे थे। यह लोग बिनेंस, ओकेएक्स, पेटीएम, भीम, मोबिक्विक और फोन पे जैसे ऐप्स व वेबसाइटों के माध्यम से लेनदेन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों मे 49 वर्षीय छियोङ गोफु, 43 वर्षीय हु गाङ्ग, 45 वर्षीय ली छुहेन्ए, 36 वर्षीय सन हुई, 35 वर्षीय जाओ क्वीचेन, 32 वर्षीय छियाङ जियासुङ तथा 45 वर्षीय ली बिन शामिल हैं।