June 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।

कोलकाता, 20 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री देशभर के करोड़ों किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे तथा उन्हें संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री द्वारा जारी की जाने वाली इस किस्त के तहत देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जाएगी। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

पीएम-किसान योजना की शुरुआत से अबतक देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को 22 किस्तों के माध्यम से 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा चुकी है।

केंद्र सरकार का कहना है कि पीएम-किसान योजना किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से पात्र किसान परिवारों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.