June 20, 2026

आईपीयू के एमपीएच प्रोग्राम की ऑफलाइन काउंसलिंग 25 जून को

नई दिल्ली, 20 जून । गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली पहली ऑफलाइन काउंसलिंग 25 जून को द्वारका कैंपस में आयोजित की जाएगी।

आईपीयू ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि ऑफलाइन काउंसलिंगमें 25 जून को ही आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत मेरिट के आधार पर सीटों का भी आवंटन कर दिया जाएगा।

आईपीयू के अनुसार इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सभी सफल उम्मीदवार इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

काउंसलिंग के दिन विश्वविद्यालय कुलसचिव के नाम से निर्गत 60 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट, चार पासपोर्ट आकार के फोटो, सीईटी का एडमिट कार्ड और रैंक कार्ड, ऑनलाइन भरा हुआ फॉर्म, जन्म तिथि का प्रमाण पत्र, इत्यादि साथ लाना हैं।

आईपीयू ने कहा कि 412 कोड वाले इस प्रोग्राम की काउंसलिंग के बाद आवंटित सीट एक जुलाई तक निरस्त किए जा सकते हैं। यह प्रोग्राम विश्वविद्यालय से संबद्ध नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में उपलब्ध है। इसकी कुल सीटें 20 हैं।

इस काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक सभी आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की दोनों वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.