June 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।

नई दिल्ली, 22 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की अभूतपूर्व सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनिया भर में करोड़ों लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए योग के महत्व और उसके जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि -

चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते।

प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥

इसका अर्थ है कि योग मन को पूर्णतः शांत और स्थिर करने का सर्वोत्तम उपाय है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योग के दो प्रमुख मार्ग बताए गए हैं मन को शांत करना तथा श्वास-प्रश्वास की गति को नियंत्रित करना। योग के माध्यम से व्यक्ति मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि योग आज विश्वभर में लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है और यह स्वस्थ, संतुलित तथा आत्मविश्वास से भरपूर जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.