June 23, 2026

फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे ने सेनेगल को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर ली।

न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी, 23 जून । फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे ने सोमवार (भारतीय समयानुसार मंगलवार) को सेनेगल को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर अंतिम 32 में अपनी जगह पक्की कर ली। नॉर्वे की जीत के नायक एरलिंग हालांड रहे, जिन्होंने दूसरे हाफ में दो गोल दागे।

मुकाबले की शुरुआत नॉर्वे के लिए शानदार रही। टीम को शुरुआती बढ़त मार्कस पेडर्सेन ने दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में एरलिंग हालांड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार दो गोल कर नॉर्वे को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

हालांकि सेनेगल ने हार नहीं मानी। इस्माइला सार ने नॉर्वे के तीसरे गोल के पहले और बाद में दो गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। अंतिम समय में सेनेगल ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन नॉर्वे की रक्षापंक्ति ने बढ़त बचाए रखी और टीम ने जीत दर्ज कर नॉकआउट चरण का टिकट हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ नॉर्वे ने अगले दौर में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया, जबकि सेनेगल की स्थिति मुश्किल हो गई है। सेनेगल दो मैचों में बिना अंक के समूह में तीसरे स्थान पर है।

अब सेनेगल को अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद बनाए रखने के लिए अपने अंतिम मुकाबले में इराक के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी और अन्य परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.