June 23, 2026

हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार के झुग्गी बस्तियों को पुनर्वास का लाभ देने की घोषणा का किया स्वागत

नई दिल्ली, 23 जून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली सरकार द्वारा 1 जनवरी 2025 तक की सभी झुग्गी बस्तियों को पुनर्वास का लाभ देने की घोषणा का स्वागत किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गत सप्ताह दिल्ली सरकार के मंत्रियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, उसके बाद आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 जनवरी 2025 तक की सभी झुग्गी बस्तियों को पुनर्वास का लाभ देने की घोषणा कर दिल्लीवालों को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जनवरी 2025 में विधानसभा चुनाव से पूर्व जारी संकल्प पत्र में भाजपा ने दिल्ली की सभी झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को पुनर्वास का वादा किया था और आज मात्र 16 माह में अपने संकल्प को क्रियान्वित कर दिखाया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा जो कहती है उसे गारंटी के साथ पूरा करती है और दिल्ली में सभी झुग्गी बस्तियों को पुनर्वास का लाभ देना उसी श्रृंखला का भाग है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.