June 27, 2026

सोना-चांदी के दामों में इस सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है।

नई दिल्ली 27 जूनसोना-चांदी के दामों में इस सप्ताह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता बढ़ने, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई है। भारत में 24 कैरेट सोना 5,000 रुपये से ज्यादा और चांदी 15,000 रुपये से अधिक सस्ती हुई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) का भाव 1,44,970 रुपये से घटकर 1,39,873 रुपये पर आ गया, यानी 5,097 रुपये की गिरावट दर्ज हुई। वहीं 22 कैरेट सोना 1,32,793 रुपये से घटकर 1,28,124 रुपये हो गया। चांदी की कीमत भी 2,31,973 रुपये प्रति किलो से घटकर 2,16,541 रुपये पर पहुंच गई, यानी 15,432 रुपये की गिरावट आई।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक अनिश्चितता कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग घट गई है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी के संकेतों ने भी सोने-चांदी पर दबाव बनाया है। लंबे समय से चली आ रही तेजी के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली भी एक बड़ा कारण रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले सप्ताह सोने के लिए 1,37,000 से 1,34,000 रुपये का सपोर्ट और 1,44,000 से 1,48,000 रुपये का रेजिस्टेंस स्तर रह सकता है। चांदी के लिए 2,10,000 से 1,98,000 रुपये सपोर्ट और 2,30,000 से 2,42,000 रुपये रेजिस्टेंस स्तर अनुमानित है। निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे एक साथ बड़ा निवेश न करें और गिरावट का फायदा धीरे-धीरे खरीदारी करके उठाएं। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि सोने में निवेश पोर्टफोलियो का सीमित हिस्सा ही होना चाहिए, जबकि चांदी में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, इसलिए सावधानी जरूरी है। 

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.