June 30, 2026

सऊदी अरब सरकार ने रमजान 1447 हिजरी (2026) के अवसर पर 33 नेपाली कैदियों को आममाफी दी है।

काठमांडू, 30 जून । सऊदी अरब सरकार ने रमजान 1447 हिजरी (2026) के अवसर पर 33 नेपाली कैदियों को आममाफी दी है। इस पर

नेपाल सरकार ने हार्दिक आभार व्यक्त किया है। माफी प्राप्त नेपाली कैदी सऊदी अरब की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल लौटेंगे।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सऊदी अरब सरकार का यह मानवीय कदम दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंध, सद्भावना और द्विपक्षीय सहयोग का प्रतीक है। मंत्रालय के अनुसार यह आममाफी रियाद स्थित नेपाली दूतावास के माध्यम से नेपाल सरकार की ओर से किए गए अनुरोध के बाद प्रदान की गई। विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब सरकार के इस सहयोग और सद्भावना के लिए विशेष धन्यवाद दिया है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.