June 30, 2026

किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया

जांजगीर-चांपा, 30 जून । खरीफ फसल 2026 में जिले के किसानों को अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सहकारी क्षेत्र में यूरिया वितरण के लिए निर्धारित 80 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर दी गई है।

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि, खरीफ 2026 में किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया की मात्रा के बराबर यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को यूरिया का वितरण एकमुश्त अथवा संबंधित सहकारी समिति में उपलब्ध स्टॉक के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी समिति में यूरिया की उपलब्धता कम होने के कारण किसान को उसकी पात्रता के अनुसार पूरी मात्रा नहीं मिल पाती है, तो शेष मात्रा समिति में यूरिया उपलब्ध होने पर प्रदान की जाएगी। शासन के इस निर्णय से किसानों को यूरिया वितरण में सुविधा मिलेगी तथा खरीफ सीजन के दौरान आवश्यक उर्वरक समय पर उपलब्ध हो सकेगा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.