July 01, 2026

नक्सलियों के आत्मसमर्पण के दौरान करोड़ों की नकदी और सोने को लेकर शासन ने दावा-आपत्ति आमंत्रित किया है।

बीजापुर, 01 जुलाई । जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के दौरान सुरक्षाबलों के कब्जे में आई करोड़ों की नकदी और सोने को लेकर शासन ने दावा-आपत्ति आमंत्रित किया है। किसी व्यक्ति, संस्था या अन्य पक्ष का इस संपत्ति पर मालिकाना हक या वैध दावा है तो वह 3 जुलाई तक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

पुलिस के अनुसार कुटरू थाना में दर्ज अपराध के तहत जब्त संपत्ति को कब्जे में लेने की कार्रवाई चल रही है। इसी प्रक्रिया में आम लोगों से दावा और आपत्ति मंगाई गई है। बीते दिनों नक्सलियों के आत्मसमर्पण के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और सोना पुलिस को सौंपा गया था। इस कार्रवाई में करीब 10 करोड़ रुपये नकद और 7.248 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। सोने की अनुमानित कीमत करीब 10.50 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वर्तमान नोटिस में प्रतिधारण की कार्रवाई के तहत 1.40 करोड़ रुपये नकद और 7.248 किलोग्राम सोने का उल्लेख है। इसी पर आगे कानूनी प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.