July 06, 2026

प्रधानमंत्री मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों ने धर्मगुरु दलाई लामा को दी जन्मदिन की बधाई

धर्मशाला, 06 जुलाई । तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के 91वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी हैं।

दलाई लामा के जन्मदिन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा कि दलाई लामा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शांति और सद्भाव का उनका संदेश दुनिया भर के लोगों के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति रहा है। उनकी नैतिक और आध्यात्मिक शक्ति तथा वैश्विक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

गौरतलब है कि सोमवार को मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मठ चुगलाखांग में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया। इस मौके पर जिलाधीश कांगड़ा हेम राज बैरवा बतौर मुख्यातिथि रहे। चुगलाखांग मठ के परिसर में निर्वासित तिब्बती लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी मौजूदगी जताते हुए दलाई लामा की लंबी आयु और उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थना की। हालांकि धर्मगुरु इन दिनों लेह-लद्धाख के दौरे पर हैं और उनके जन्मदिन पर वहां कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.