July 08, 2026

महेश मुरलीधर पई को साउथ इंडियन बैंक का एमडी और सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी

नई दिल्ली, 08 जुलाई । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने महेश मुरलीधर पई को साउथ इंडियन बैंक का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और तीन साल तक रहेगा।

साउथ इंडियन बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया आरबीआई ने महेश मुरलीधर पई को बैंक के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मंजूरी (DIN: 09164982) के अनुसार, 01 अक्टूबर, 2026 से तीन साल की अवधि के लिए होगी।

केरल स्थित निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक ने बताया कि महेश मुरलीधर पई को एमडी और सीईओ नियुक्ति करने का प्रस्ताव 16 जुलाई को होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि महेश मुरलीधर पाई फिलहाल केनरा बैंक में प्रमुख महाप्रबंधक (डिजिटल बैंकिंग और इनोवेशन) के पद पर कार्यरत हैं। बैंकिंग क्षेत्र में उनके पास करीब 30 वर्षों के कार्य का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने रणनीति, गवर्नेंस, ट्रेजरी, विदेशी मुद्रा कारोबार, रिटेल बैंकिंग, कृषि ऋण और एमएसएमई फाइनेंस जैसे कई अहम क्षेत्रों में काम किया है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.