July 15, 2026

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार-गोला-बारूद बरामद, एक गिरफ्तार

इम्फाल, 15 जुलाई । मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में चलाए गए अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और सैन्य सामग्री बरामद की है। वहीं, इम्फाल पूर्व जिले से एक व्यक्ति को एके-56 राइफल और अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चुराचांदपुर जिले के गोथोल और के. थेनजांग गांव के जंगलों में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में सुरक्षा बलों ने इंसास राइफल, एके राइफल, पिस्तौल, देशी बंदूकें, हैंड ग्रेनेड, आईईडी, आरपीजी गोला-बारूद, विस्फोटक, वायरलेस सेट, बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, सैन्य उपकरण तथा बड़ी मात्रा में जिंदा और खाली कारतूस बरामद किए।

इसी दौरान इम्फाल पूर्व जिले के उयुम्पोक मामांग लेइकाई निवासी सनासम इबोचा उर्फ अबोचा सिंह (42) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक एके-56 राइफल, एक .32 पिस्तौल, मैगजीन तथा एके-56 के 27 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

के. थेनजांग गांव में हथियारों की बरामदगी का अभियान मणिपुर पुलिस और 19 गढ़वाल राइफल्स की संयुक्त टीम ने चलाया।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने इम्फाल पश्चिम के लांगजिंग अचौबा क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (नोंगद्रेनखोम्बा) के सक्रिय उगाहीकर्ता कैडर सागोलशेम लीशेम्बा उर्फ इबुंगो (28) को गिरफ्तार किया।

उधर, 6 जुलाई को उखरूल जिले में सुरक्षा बलों पर हुए घात लगाकर हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीएम कासोम, लितान और सिकिबुंग क्षेत्रों में खुफिया आधारित अभियान जारी है। इस मामले में अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, राज्य में खेती-किसानी, बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग-202 पर यातायात सामान्य रूप से जारी है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.