July 21, 2026

सिक्किम के समरदुंग एनएचपीसी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हुई

नाम्ची, 21 जुलाई। दक्षिण सिक्किम के समरदुंग में बन रहे नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे मज़दूरों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। इस दौरान दो और शव मिले हैं। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है।

नाम्ची जिला प्रशासन के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ होने के बावजूद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। नेशनल डिज़ास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स (एनडीआरएफ) और अन्य संबंधित एजेंसियां टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटी हैं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर नजर रखे हुए हैं।

नाम्ची जिले के समरदुंग में बन रहे एनएचपीसी के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। टनल के अंदर काम चल रहा था, तभी मजदूरों ने अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद कथित तौर पर टनल के अंदर गैस का रिसाव शुरू हो गया। इस घटना के बाद मजदूर घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए टनल से बाहर भागने लगे। इस दौरान कुछ मजदूर बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि अन्य टनल के अंदर ही फंस गए। कई मजदूर अभी भी टनल के अंदर फंसे हुए हैं।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.