July 23, 2026

फैन्स को रिटायरमेंट का झांसा देकर वापसी कर चुके हैं ये स्टार, एक ने तो 6 महीने में ही दे डाला गच्चा

थलापति विजय की फिल्म जन नेता फाइनली थियेरटर्स में रिलीज हो गई है. इस फिल्म को लेकर फैन्स में खासी एक्साइटमेंट है क्योंकि ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है. विजय ने राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत के वक्त ऐलान कर दिया था कि वे अब अपनी नई शुरुआत के लिए फिल्मी पारी पर ब्रेक लगाने का फैसला ले रहे हैं. जन नेता को लेकर फैन्स की बंपर एक्साइटमेंट के पीछे ये एक बड़ी वजह है. हर किसी की यही कोशिश है कि विजय की इस फिल्म को सुपर-डुपर हिट कर यादगार बनाया जाए. एक तरफ साउथ में किसी स्टार के रिटायरमेंट पर इतना जोर है वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में कोई रिटायरमेंट को सीरियसली लेता ही नहीं है. 

सेलेब्रिटी अनाउंस करता है कि अब रिटायरमेंट ले रहा है. सोशल मीडिया पर एक माहौल बनता है. लोग 'मिस यू' कहना शुरू करते हैं फिर कुछ दिन बाद पता चलता है कि वापसी हो गई. इस तरह के एक या दो नहीं बल्कि तीन एग्जाम्पल हैं जो कि रिटायरमेंट अनाउंस करने के बाद वापसी कर चुके हैं. केवल एक एक्ट्रेस रही जिसने एक बार जो कमिटमेंट की तो फिर दोबारा वापसी नहीं  की. ये एक्ट्रेस थी जायरा वसीम. जायरा ने धर्म की राह पर चलने के लिए ग्लैमर इंडस्ट्री से किनारा किया था. अब बात करते हैं उन सितारों की जो जा जाकर लौट आए. 

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.