भारत और तंजानिया ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
भारत और तंजानिया ने व्यापार और निवेश, विकास साझेदारी, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, संस्कृति और जन-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की है।
भारत और तंजानिया के विदेश कार्यालय के परामर्श सत्र 22 जुलाई को दार एस सलाम में आयोजित किए गए। दोनों पक्षों ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर दोनों पक्षों के बीच घनिष्ठ समन्वय और सहयोग की सराहना की।
परामर्श बैठकों की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (ई एंड एसए) जनेश कैन और तंजानिया के विदेश मामलों और पूर्वी अफ्रीकी सहयोग मंत्रालय के एशिया और ऑस्ट्रेलिया विभाग के निदेशक फेलिस्टर रुगाम्बवा ने की।