July 27, 2026

एमसीडी को टोल गेट जाम की समस्या को लेकर इंदौर मॉडल का अध्ययन करने का निर्देश

नई दिल्ली, 27 जुलाई । दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को टोल गेट पर यातायात जाम की समस्या को लेकर अधिकारियों को इंदौर मॉडल का अध्ययन करने का निर्देश दिया है, ताकि इसे किसी एक एमसीडी जोन में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा सके।

उन्होंने सोमवार को एमसीडी की एक विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें राजधानी में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी मुख्य प्राथमिकताओं पर (ठोस कचरे के प्रबंधन, जल-जमाव की रोकथाम और मानसून के दौरान वेक्टर-जनित बीमारियों को रोकने के उपाय) चर्चा हुई।

उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि बैठक में टोल गेट पर यातायात जाम की समस्या की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इंदौर मॉडल का अध्ययन करें ताकि इसे किसी एक एमसीडी जोन में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा सके।

बैठक में पीएम-उदय योजना की प्रगति, सड़कों की मरम्मत की योजना और पूरे शहर में सड़क सुरक्षा ऑडिट की जरूरत पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हर एमसीडी अधिकारी को कुशल नागरिक सेवाएं देने के मामले में सतर्क, सक्रिय और जवाबदेह रहना चाहिए। समय पर काम पूरा करके और जिम्मेदारी की मज़बूत भावना के साथ ही एक साफ-सुथरी, सुरक्षित और मजबूत दिल्ली बनाई जा सकती है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.