July 30, 2026

बांदे-पखांजूर मुख्य मार्ग पर दर्जनों पेड़ व बिजली के पोल गिरे यातायात हुआ बाधित

कांकेर, 30 जुलाई । जिले के पखांजूर क्षेत्र में बुधवार देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। आंधी की वजह से बांदे-पखांजूर मुख्य मार्ग पर दर्जनों बड़े पेड़ और कई विद्युत पोल गिर गए, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हालात ऐसे बने कि यात्री बसों का संचालन भी रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह से बांदे पुलिस सड़क से पेड़ हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात तेज आंधी और भारी बारिश के चलते बांदे-पखांजूर मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर विशाल पेड़ सड़क पर गिर पड़े। पेड़ों के गिरने से कई बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। मुख्य मार्ग बंद होने के कारण यात्री बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। कई वाहन रास्ते में ही फंस गए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बांदे स्थित बीएसएफ कैंप परिसर में भी पेड़ गिरने की सूचना है, हालांकि किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। घटना के बाद गुरुवार सुबह से बांदे पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.