July 31, 2026

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के भारतीय पदक विजेताओं को बधाई

नई दिल्ली, 31 जुलाई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व अन्य नेताओं ने आज ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के भारतीय पदक विजेताओं को बधाई दी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, " ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर सीमा कालीरामना को बहुत-बहुत बधाई। आपकी यह उपलब्धि आपके दृढ़ संकल्प, समर्पण और कड़ी मेहनत का सबूत है। आपकी सफलता खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए युवा महिलाओं को प्रेरित करेगी। आप इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहें। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 110+ किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर लवप्रीत सिंह को हार्दिक बधाई। आपका शानदार प्रदर्शन आपके अटूट संकल्प, अद्भुत ताकत और बेहतरीन प्रदर्शन की निरंतर कोशिश को दर्शाता है। आपकी इस उपलब्धि ने हर भारतीय को बहुत गर्व और खुशी दी है। मैं कामना करती हूं कि आने वाले वर्षों में आप और भी कई उपलब्धियां हासिल करें।"

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों ने देश का मान बढ़ाया है और ये अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरित करेंगी। आने वाले समय में विजेताओं को और भी सफलताएं मिलें, यही शुभकामना है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पदक विजेताओं के शानदार प्रदर्शन उनकी कड़ी मेहनत, जबरदस्त ताकत और अटूट संकल्प का यह नतीजा है। भविष्य की उनकी कोशिशों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खिलाड़ियों की यह जीत उनके पूरे फोकस और लगन का सबूत है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.