August 03, 2026

रामगोपाल यादव ने संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रदर्शन को बताया गलत

नई दिल्ली, 03 अगस्त । समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद परिसर में किए गए प्रदर्शन को गलत बताया है। यादव ने कहा कि संतों का इससे कोई वास्ता नहीं है।

प्रो. यादव ने सोमवार को संसद परिसर में पत्रकारों के सवाल पर कहा, "सांसद पप्पू यादव का प्रदर्शन गलत था, क्योंकि राम मंदिर की चोरी से संतों का कोई वास्ता नहीं है। ऐसा नहीं होना चाहिए था।" हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सपा राम मंदिर के दान से जुड़े कथित अनियमितता के मुद्दे को आगे भी उठाती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बिहार के पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पुजारी का वेश धारण कर दान पेटी लेकर बैठे थे और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उसमें पैसे डालने का अभिनय किया। बाद में पप्पू यादव ने पैसे अपनी जेब में रखकर यह संदेश देने की कोशिश की कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी हुई है। इस दौरान सपा सांसद रुचि वीरा, अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद, सांसद धर्मेंद्र यादव और सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं, जबकि अन्य विपक्षी सांसद पीछे खड़े होकर देख रहे थे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.